जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है मानसून सत्र
भोपाल । मप्र की 16वीं विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। विधानसभा सचिवालय ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। उसे सरकार से मानसून सत्र में कार्यवाही संबंधी पत्र मिलने का इंतजार है। सरकार से पत्र प्राप्त होते ही विधानसभा सचिवालय सत्र के आयोजन के राज्यपाल को भेज देगा। विधानसभा सचिवालय के अधिकारियो का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह मे सत्र के आयोजन के हिसाब से तैयारियां शुरू की गई है।
मोहन सरकार मानसून सत्र में पूर्ण बजट पेश करेगी
डॉ. मोहन यादव सरकार मानसून सत्र में पूर्ण बजट पेश करेगी। यह सरकार का पहला बजट होगा। सरकार का वित्तीय वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट का अनुमान 3.48 लाख करोड़ रुपए है, जिसमें लेखानुदान के 1.45 लाख करोड़ रुपए भी शामिल होंगे। मप्र सरकार हर साल फरवरी-मार्च में विधानसभा में बजट पेश करती है। आम चुनाव के कारण इस साल सरकार ने पूर्ण बजट पेश नहीं किया और केंद्र सरकार की तर्ज पर विधानसभा में लेखानुदान (वोट ऑन अकाउंट) लाया गया था। चूंकि लेखानुदान केवल 1 अप्रैल से 31 जुलाई, 2024 तक चार महीने के लिए था। लेखानुदान मे सभी विभागो को चार महीने के खर्च के लिए राशि आवंटित की गई थी। इसलिए सरकार को 31 जुलाई से पहले पूर्ण बजट पेश करना है। लेखानुदान के जरिए मिलने वाला पैसा मुख्य बजट का हिस्सा होगा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव