MP के 32 जिलों में पहुंचा मानसून
मध्यप्रदेश में काफी इंतजार के बाद मानसून की एंट्री हो चुकी है। अभी तक मानसून 32 जिलों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 5 दिनों में ये पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। आपको बता दें कि मानसून ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे आखिरी में पहुंचेगा। इस बार मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से 106% तक बारिश का अनुमान जताया है। 26-26 जून को सिस्टम के स्ट्रॉन्ग होने के बाद पूरा प्रदेश में बौछारों से भीग जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं। 25 और 26 जून को बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम एक्टिव बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 26 जिलों में मानसून आ चुका है। इनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, अलीराजपुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, नरसिंहपुर, , नर्मदापुरम, जबलपुर, उमरिया, सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, शहडोल, कटनी, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। इससे पहले 6 जिलों में पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में मानसून प्रवेश कर चुका है। मौसम विभान ने इस तरह कुल 32 जिलों में मानसून घोषित किया है। वहीं दूसरी तरफ छतरपुर का बिजावर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 40.2 डिग्री और निवाड़ी में पारा 39.9 डिग्री रहा। सिवनी और पचमढ़ी में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।
बारिश के साथ गरज-चमक भी
रविवार को कई जिलों में दिन में गर्मी का असर देखने को मिला था, लेकिन शाम होते ही मौसम ने पलटी मार दी। भोपाल, रायसेन, नरसिंहपुर, डिंडोरी, विदिशा और सागर जिले में बारिश हुई। इसके साथ ही अलीराजपुर, राजगढ़ अशोकनगर, गुना, बड़वानी, धार, नर्मदापुरम, दमोह, बैतूल, छतरपुर, इंदौर, खंडवा, रतलाम, आगर, मंडला, सीहोर जबलपुर, झाबुआ, दमोह, उमरिया, खरगोन, सतना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, राजगढ़, सीहोर, कटनी, पन्ना, बुरहानपुर और टीकमगढ़ में भी मौसम बदला रहा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव