प्रतिनियुक्ति पर लगाम लगाएगी मोहन सरकार
भोपाल । मध्य प्रदेश की मोlहन सरकार प्रतिनियुक्ति पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है। कई विभागों में प्रतिनियुक्ति पर सरकारी कर्मचारी और अधिकारी जमे हैं जो विभागीय संरचना और खर्च का गणित बिगाड़ रहे हैं। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने उन विभागों के अफसरों की जानकारी मांगी है।
जानकारी के मुताबिक नगरीय विकास एवं आवास विभाग में सबसे ज्यादा प्रतिनियुक्ति पर अधिकारी और कर्मचारी पदस्थ हैं। इसके अलावा ग्रामीण विकास एवं आवास विभाग, स्कूल शिक्षा, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों में भी प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों की संख्या अधिक है। जिसके बाद सरकार रोस्टर और मूल विभाग के कर्मचारियों के हिसाब से जमावट की तैयारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि कई विभागों में रोस्टर के हिसाब से कार्य वितरण नहीं होने के कारण खर्च का खाका और मूल विभागीय कर्मचारी-अधिकारियों को काम नहीं मिल रहा है। फिलहाल विभागों से अधिकारियों की जानकारी मांगी गई है। प्रतिनियुक्ति के आकलन के बाद सरकार नए नियम तैयार करेगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव