शराब पीकर मतदाताओं से किया अभद्र व्यवहार, पीठासीन अधिकारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित
राजगढ़ । मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के लिए लगभग नौ सीटों पर मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हुई है और लोग उत्साहपूर्वक मतदान भी कर रहे हैं। वहीं राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की खिलचीपुर विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र क्रमांक 227 जामोन्या में पीठासीन अधिकारी के द्वारा शराब पीकर मतदाताओं से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी खिलचीपुर द्वारा कलेक्टर को एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें उल्लेख था कि मतदान केंद्र क्रमांक 227 जमुनिया के पीठासीन अधिकारी बालकृष्ण चौहान शराब का सेवन करके आए और मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाता व पोलिंग एजेंट से अभद्र व्यवहार किया गया। उक्त प्रतिवेदन के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर हर्ष दीक्षित के द्वारा आदेश जारी करते हुए पीठासीन अधिकारी बालकृष्ण चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव