नाबालिग बहन को डराने के लिए दबा रहा था गला, हो गई मौत
भोपाल । एक युवक ने चरित्र शंका को लेकर नाबालिग बहन को डराने के लिए उसका गला दबाया। युवक द्वारा बहन का ऐसा गला दबाया कि उसकी जान ही निकल गई। यह घटना प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद युवक ने खुद पुलिस को सूचना दी और जुर्म स्वीकार किया। सागर जिले के बंडा थाना के ग्राम भैरा का परिवार छोटी सागौर रेलवे ट्रैक के पास किराए के मकान में रहता है। माता-पिता और भाई फैक्ट्री में मजदूरी करते थे और 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली रहती थी। शनिवार को भाई राम राव घर जल्दी आ गया और बहन भी घर पर थी। इसी बीच बहन को राम ने कालोनी में रहने वाले किसी व्यक्ति के साथ बातचीत करते व आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर राम ने बहन को डराने के लिए उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। यह देख राम बहन को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राम बहन को फिर से घर लाया और माता-पिता व पुलिस को सूचना दी, पर मौत का कारण नहीं बताया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर पहुंचाया। पीएम रिपोर्ट में नाबालिग की मौत दम घुटने से होने की जानकारी मिली।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव