नाबालिक को मारी ठोकर, मुआवजा देने घर बुलाकर मारपीट
बिलासपुर । 16 दिन पूर्व घरेलू काम कर घर लौट रही 16 वर्षीय नाबालिक को टक्कर मारने वाले ऑटो चालक ने इलाज का खर्चा देने पीडि़त परिवार को घर बुलाया। बुलावे पर जब घायल के जीजा और भाई उसके घर पहुचे तो शोर मचा पड़ोसियों को बुला उल्टे उनके खिलाफ सिविल लाइन में एफआईआर लिखा दिया। उसलापुर निवासी दुर्गेश्वरी रजक पिता राजेश रजक शुभम विहार में लोगो के घर झाड़ू पोछा का काम करती है। गत 10 सितम्बर को वह काम करके अपने घर जा रही थी तभी तेजरफ्तार ऑटो क्रमांक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसके सिर और पैर में चोट आई। भीड़ ने जब भाग रहे ऑटो चालक को पकड़ा तो उसने लडक़ी के परिजनों को इलाज का खर्चा देने अपने घर बुलाया। लडक़ी के सिर में 10 टाँके लगे है सीटी स्कैन और एमआरआई व दवाइयों में लगभग 40 हजार का खर्च आने पर जब घायल लडक़ी के जीजा और उसका नाबालिग भाई ऑटो चालक के बुलावे पर रकम लेने पहुचे तो ऑटो चालक और उसके घर वालो ने आसपास के लोगो को एकत्र कर सिविल लाइन थाने में उल्टे उनके खिलाफ घर घुसकर गाली गलौच की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीडि़त परिवार का कहना है कि उनके पास जो था उन लोगो ने अपनी बेटी के इलाज में लगा दिया अब आगे के इलाज के लिए उनके पास पैसा नही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव