दिग्विजय के गढ़ में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दिग्गी को ललकारा
राघोगढ़ और चाचौड़ा विधानसभा में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिग्विजय का बयान बेहद शर्मनाक- मंत्री सारंग
भोपाल/राघोगढ़ । सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राघोगढ़ और चाचौड़ा विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर बरसे। उन्होंने दिग्विजय के कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिये गये बयान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि उनका यह बयान इसका परिचायक है कि कांग्रेस आज भी विघटन की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भारत के अंग को श्रीलंका को सौपना तो गलता था ही लेकिन इस पर दिग्विजय सिंह का यह बयान देना कि ‘वहां कोई रहता नहीं था’ बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को ‘साहब’ और ‘जी’ के साथ संबोधित करने वाले दिग्विजय सिंह से कुछ और अपेक्षित नहीं किया जा सकता।
- राजगढ़ और चाचौड़ा विधानसभा में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
मंत्री श्री सारंग ने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत राघोगढ़ और चाचौड़ा विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 370 नये वोटों की वृद्धि करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश की दशा और दिशा दोनों बदली है। भारत आज हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। एक सशक्त नेतृत्व के कारण ही दुनिया आज हमारे देश का लोहा मान रही है। जनता का विश्वास केवल भाजपा के साथ है, जिससे केंद्र में फिर एक बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है।
- राम का विरोध करने वालों को जनता सिखायेगी सबक
मंत्री सारंग ने मीडिया से संवाद के दौरान कहा कि हिंदू धर्म और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना कांग्रेस की आदत है। भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार कर कांग्रेस ने हिंदू धर्म का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राम का विरोध करने वालों को राजगढ़ की जनता सबक सिखायेगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव