लाल बस से उतरते समय गिरने से अधेड़ की मौत
भोपाल। मंगलवारा थाना इलाके में भारत टॉकीज के पास लाल बस से उतरने के दौरान एक अधेड़ मुसाफिर गिरकर घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिये हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहॉ डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार रूट नंबर 16 पर चलने वाली बीसीएलएल की बस में एक अधेड़ व्यक्ति बागसेवनिया से सवार हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे बस भारत टॉकीज चौराहे पर पहुंची और रुकने लगी। बस की रफ्तार पूरी तरह कम होने से पहले ही उसमें सवार एक अधेड़ व्यक्ति ने जल्दबाजी में पीछे वाले गेट से नीचे उतरने का प्रयास किया और बैलेंस बिगड़ने से सड़क पर गिरकर कुछ दूर तक घिसट गये। अन्य यात्रियो के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। हादसे के बाद अधेड़ घबरा गए थे। उनकी हालत सामान्य करने के लिये किसी ने उन्हें पानी पिलाया जिससे उनकी हालात और खराब हो गई और वह बेसुध हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहॉ डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक के कपड़ो की तलाशी लेने पर उनके पास ऐसा कोई दस्तावेज या अन्य सामान नहीं मिला जिससे उनकी पहचान की जा सके। मृतक की उम्र करीब 55 साल बताई गई है। वह सफेद और नीले रंग की शर्ट तथा मटमैला पैंट पहने हुए थे। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को पीएम के लिये मर्चूरी में रखवाते हुए हुलिये के आधार पर उनकी पहचान जुटाने के प्रयास कर रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव