जहर खाने वाले मेडिकल लैब का संचालक ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम
भोपाल। पिपलानी थाना इलाके में रहने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहॉ उसनी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवलोक फेस टू पिपलानी में रहने वाले जय सिंह मकौरिया कलेक्टोरेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
उनका बेटा मनोज मकोरिया (34) मंडीदीप में एक निजी अस्पताल में मेडिकल लैब का संचालन करता था। मनोज की शादी हो चुकी थी। उसकी छह साल की बेटी भी है, लेकिन पारिवारिक कारणो के चलते करीब तीन साल पूर्व उसका तलाक हो गया था। परिजन उसकी दूसरी शादी के प्रयास कर रहे थे, और रिश्तेदारों से बातचीत के बाद घरवालो ने मनोज की शादी के लिए एक युवती भी देखकर बातचीत तय कर दी थी। दोनो परिवारो की सहमति से रविवार को मनोज की शादी मंदिर से होनी तय हुई थी। लेकिन एक दिन पहले शनिवार सुबह मनोज ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल पहुंचे, वहां इलाज के दौरान रविवार रात मनोज की मौत हो गई। सूत्रो के अनुसार हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के मृत्युपूर्व बयान दर्ज किये थे, जिसमें उसने कई लोगे से उधारी की रकम न मिलने के साथ ही यह भी बताया कि वह दूसरी शादी नहीं करना चाहता था। मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए पुलिस आगे की जॉच कर रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव