काटजू अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान विवाहिता की मौत
भोपाल। टीटी नगर थाना इलाके में स्थित काटजू अस्पताल में नसबंदी का ऑपरेशन करते समय एक विवाहिता की अचानक तबीयत बिगड़ने से जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक बागसेवनिया में रहने वाली 38 वर्षीय रीना पत्नी अविनाश वह पति और अन्य परिजनों के साथ नसबंदी का आपरेशन कराने के लिए डा. कैलाशनाथ काटजू शासकीय जिला चिकित्सालय पहुंची थी। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद विवाहिता को भर्ती कर लिया गया। दोहपर करीब 1 बजे महिला को ऑपरेशन के लिये ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम महिला का आपरेशन कर रही थी। ऑपरेशन के दौरान ही अचानक उसकी तबीयत बिगडने लगी। डॉक्टरो ने उसकी जान बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन रीना ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद टीटी नगर पुलिस ने अस्पताल मामला दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है, कि पीएम रिर्पौट आने के बाद ही महिला की मौत का सही कारण साफ हो सकेगा। पत्नी की मौत की सूचना काफी देर बाद उसके पति अविनाश को दी गई। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची टीटी नगर टीम ने मर्ग कर शव को पीएम के लिए भेजा दिया। बताया जा रहा है कि मृतका के पति ने उसे एनेस्थिसिया ओवर डोज लगाने का आरोप लगाया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव