BMCM की इस बात पर मानुषी छिल्लर ने जताई निराशा
पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर हाल ही में फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आई हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म ईद के अवसर पर 11 अप्रैल को रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बंपर कमाई की। इसके बाद वीकएंड पर भी फिल्म का कारोबार अच्छा रहा। पहले सोमवार से इसकी कमाई में गिरावट होना शुरू हो गया। हाल ही में अभिनेत्री मानुषी छिल्लर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बात करती नजर आईं।फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से मानुषी निराश हैं। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए जीतोड़ मेहनत करने के बावजूद फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। उन्होंने फिल्म की किस्मत पर बात की। जूम से बातचीत के दौरान मानुषी छिल्लर ने कहा कि उनकी जिंदगी में रातोंरात कई सारे चीजें हुई हैं। एक अभिनेत्री के रूप में बेशक वह चाहती हैं कि उनकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें और लोग उनकी फिल्मों को पसंद करें, उनका आनंद लें। हालांकि, ऐसा हर बार नहीं होता है।फिल्म के कलेक्शन के बारे में मानुषी ने कहा कि यह बिल्कुल सामान्य है। मानुषी ने आगे कहा कि बतौर कलाकार उनके लिए यही महत्वपूर्ण है कि वह चीजें एक्सप्लोर करती रहें। मानुषी ने आगे कहा, 'बॉक्स ऑफिस नंबर किसी कलाकार के हाथ में नहीं होते। उन्होंने इससे समझौता कर लिया है और इसलिए इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव