पाकिस्तान को लेकर दिए बयान पर मणिशंकर ने दी सफाई
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हमें पाकिस्तान को सम्मान देना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। भाजपा ने मणिशंकर अय्यर के इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी को घेर लिया। हालांकि अब मणिशंकर अय्यर की अपने बयान पर सफाई दी है और कहा कि यह पुराना वीडियो है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लोकसभा अभियान लड़खड़ा रहा है और इसलिए पुराने वीडियो निकाले जा रहे हैं।मणिशंकर अय्यर ने कहा 'मैं वीडियो में स्वेटर पहने दिख रहा हूं तो ये स्वभाविक बात है कि यह कई महीने पहले सर्दियों में बनाया गया था। भाजपा का लोकसभा अभियान लड़खड़ा रहा है और इसलिए पुराने वीडियो निकाले जा रहे हैं। मैं उनके खेल में नहीं फंसने वाला। जो लोग जानना चाहते हैं, वो मेरी दो किताबों 'मेमोर्स ऑफ ए मेवरिक' और 'द राजीव आई न्यू' पढ़ सकते हैं।'
मणिशंकर के जिस वीडियो पर बयानबाजी हो रही है, उसमें अय्यर ने कहा कि 'पाकिस्तान एक संप्रभु देश है और उनकी भी इज्जत है, उस इज्जत को कायम रखते हुए आप उनसे जो भी बात करना चाहते हैं करें, लेकिन बात तो करें। बंदूक लेकर आप घूम रहे हैं और उससे तनाव बढ़ रहा है।' अय्यर ने कहा कि 'अगर वहां कोई पागल सत्ता पर काबिज हो जाए तो क्या होगा, उनके पास परमाणु बम है। हमारे पास भी है, लेकिन अगर लाहौर स्टेशन पर बम फूटा तो सिर्फ 8 सेकेंड में बम का रेडिएशन अमृतसर पहुंच जाएगा। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि बातचीत करके बमों का इस्तेमाल रोका जाए।'
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव