मध्य प्रदेश के सीहोर में बड़ी वारदात, सीहोर पुलिस से की गई मारपीट
सीहोर. मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रही पुलिस के साथ मारपीट की वारदातें अब शासन और पुलिस महकमे के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है. ऐसे में सीहोर में 48 घंटे में फिर पुलिस के साथ मारपीट की वारदात अपने आप में गंभीर सवाल बन गई है. सीहोर जिले में 2 दिन में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की दूसरी घटना हुई है, लेकिन अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों के हौसले अब बुलंद होते जा रहे हैं. दरअसल पुलिस के साथ मारपीट की यह दूसरी वारदात जिले की बुधनी तहसील कार्यालय की है. यहां पुलिस कर्मी के साथ शराब के नशे में धुत आरोपी मारपीट करता दिखा. आरोपी ने पुलिस के साथ जमकर अभद्रता की. अब इस शर्मनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.यह पूरी घटना दरअसल बुदनी तहसील कार्यालय की है. यहां आरोपी अपनी मां और भाई के साथ तहसील कार्यालय बुदनी में ट्राइडेंट कंपनी को बेची गई जमीन में से रास्ता न मिलने से परेशान होकर तहसीलदार के पास पहुंचा था.
मारपीट का वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि तहसीलदार ने तीनों को समझाया आपका रास्ते का केस सिविल न्यायालय में चल रहा है. हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन आपकी फसल जो खेत पर है, उसको निकालने की जवाबदारी लेते हैं. अभी तहसीलदार इन लोगो से बात कर ही रहे थे कि महिला और उसके दोनों बेटे तहसीलदार से ही दुर्व्यवहार करने लगे.तहसीलदार ने फिर फौरन 100 डायल को बुलाया गया. तो 100 डायल के पुलिस कर्मी ने महिला और उसके दोनों बेटों को समझाया. इतने में दोनों ने पुलिस जवान के साथ ही हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं एक आरोपी डायल 100 के नीचे लेट जाता है. साथ आई महिला भी पुलिस जवानों से दुर्व्यवहार करती नजर आ रही है. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव