लखनऊ सुपरजायंट्स ने लांस क्लूजनर को दी बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने आईपीएल के आगामी सत्र के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आलराउंडर लांस क्लूजनर को सहायक कोच के रूप में जोड़ा है। क्लूजनर लखनऊ की टीम में मुख्य कोच जस्टिन लेंगर और सहायक कोच एस. श्रीराम के साथ शामिल होंगे।
आईपीएल में कोच के रूप में क्लूजनर का यह दूसरा कार्यकाल होगा। उन्होंने लीग के शुरुआती वर्षों में मुंबई इंडियंस में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शान पोलाक के सहायक के रूप में काम किया था। क्लूजनर के नेतृत्व में गयाना अमेजान वॉरियर्स ने पिछले साल अपना पहला सीपीएल का खिताब जीता था।
क्लूजनर आईपीएल में वेस्टइंडीज के नई पेस सनसनी शमार जोसेफ के साथ फिर से जुड़ेंगे। दोनों दिग्गजों ने सीपीएल में अमेजान वॉरियर्स में एक साथ काम किया है। इसके अलावा क्लूजनर अफगानिस्तान के मुख्य कोच और दक्षिण अफ्रीका एवं जिंबाब्वे के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय घरेलू सर्किट में त्रिपुरा के साथ भी काम किया है।
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने 1996 से 2004 तक अपने देश के लिए 49 टेस्ट और 171 वनडे मैच खेले हैं। लखनऊ की टीम आईपीएल में 24 मार्च को जयपुर में राजस्थान रायल्स के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव