प्रेमी युगल ने एक साथ खाया जहरीला पदार्थ, दोनो की मौत
कानपुर । जिले के घाटमपुर में रेउना थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाकर अपने-अपने घर चले गए। जहां देर रात दोनों की मौत हो गई। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराने के साथ दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर छबैया के मजरा पूरनपुर निवासी राजू कुरील के बेटे अर्जुन उर्फ बादल (21) का गांव के ही रहने वाली किशोरी के साथ लगभग दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम पारिवारिक छठी के कार्यक्रम में खाना खाने के दौरान दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद दोनों अपने-अपने घर जाकर सो गए। सुबह जब उनके परिजनों ने उठाया तो दोनों की मौत हो चुकी थी। इससे दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी जानकर रेउना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच पड़ताल कराने के साथ दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव