जहरीला पदार्थ खाकर प्रेमी युगल ने जान दी
कानपुर । यूपी के कानपुर में सोमवार देररात प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। वे दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे जिस वजह से दोनों ही परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। परिजनों ने मंगलवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक रेउना थाना क्षेत्र के अकबरपुर झवैया गांव में रहने वाले 22 वर्षीय युवक का गांव की ही 16 वर्षीय नाबालिग से प्रेम संबंध थे। दोनों ही रिश्ते में भाई-बहन थे। जब प्रेम संबंधों की जानकारी दोनों परिवारों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। एक दूसरे के मिलने-जुलने पर रोक लगा दी।
सोमवार रात परिवार के सदस्य मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान युवक नाबालिग प्रेमिका के घर पहुंचा। जानकारी के मुताबिक दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाया। इसके बाद प्रेमी अपने घर में आकर सो गया। नाबालिग के परिजन जब घर लौटे तो उसने जहरीला पदार्थ खाने के जानकारी दी। परिजन आधी रात को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को प्रेमी का शव घर में पड़ा मिला। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। युवक भाईयों में दूसरे नंबर का था। नाबालिग के घर में भी मातम छा गया है। साथ ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव