भाजपा में गए नेताओं को नहीं आने देंगे वापस
पीसीसी चीफ के मीडिया सलाहकार की खुली चेतावनी
भोपाल । पीसीसी चीफ के मीडिया सलाहकार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में गए नेताओं को वापस कांग्रेस में लाने वालों का विरोध करेंगे। मीडिया एडवाइजर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोई 3 स्टार या फाइव स्टार होटल नहीं है, जहां ऐशो आराम के लिए आए और संकट के दौर में चला जाए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो भी सीनियर नेता गद्दारों को पार्टी में वापस लाने की कोशिश करेगा, उनका विरोध किया जाएगा। वह गद्दार जिन्होंने संकट के समय में पार्टी और विचारधारा का साथ छोडक़र बीजेपी में शामिल हुए। जो भी सीनियर इन गद्दारों को पार्टी में वापस लाने की कोशिश करेगा, हम उन सीनियर नेताओं का भी विरोध करेंगे। केके मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोई 3 स्टार या फाइव स्टार होटल नहीं है, जहां ऐशो आराम के लिए आये और संकट के दौर में चला जाए। उन्होंने कहा कि बिना डरे भितरघातियों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। सच कहने के लिए किसी मौसम और मुहूर्त की जरूरत नहीं पड़ती है। सच कहने के लिए जज्बा, जिगर चाहिए। वहीं भितरघातियों को लेकर सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर केके मिश्रा ने सहमति जताई हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव