नशे की लत के कारण कलयुगी बेटे ने वृद्ध मां को चाकू मारा
भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना इलाके में कलयुगी बेटे द्वारा वृद्ध मां को चाकू मारकर बुरी तरह घायल किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शुरुआती जॉच में सामने आया है की आरोपी बेटा नशा करने का आदी है, और पैसो के लिये घर का सामान बेच देता था। इसकी जानकारी लगने पर जब मॉ ने उसे ऐसा करने से मना किया तब बेटे ने उस पर चाकू से वार कर दिया। थाना पुलिस के अनुसार 64 वर्षीय घायल वृद्वा आचार्य नरेंद्र देव नगर में रहने वाली अपनी बेटी के पास रहती है। उसका बेटा प्रताप सिंह अपनी पत्नि के साथ छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में रहता है। उसे शराब पीने की लत है, जिसके कारण पत्नी उसका आये दिन विवाद होता था। प्रताप छिंदवाड़ा से बीती 2 फरवरी को मां के पास रहने के लिये आ आया था। अपनी नशे की आदत के चलते वह घर के सामान ले जाकर बेच देता था। इसकी जानकारी लगने पर मॉ ने उसे ऐसा न करने की समझाइश दी थी, लेकिन वह अपनी हरकतो से बाज नहीं आया। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ एक बार फिर वह कोई सामान बेचने जा रहा था, तभी मां ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। वृद्व मां ने उसे फिर समझाइश देते हुए ऐसा करने का विरोध किया। बेटा उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगा और किचन से चाकू उठाकर उसके गले के पास वार करते हुए धक्का दे दिया। मॉ के घायल होकर गिरने के बाद आरोपी बेटा वहॉ से भाग गया। घायल वृद्वा को इलाज के लिये जेपी अस्पताल पहुंचाया गया जहॉ से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला कायम कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव