टैक्स वृद्धि पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, मचा बवाल...गरमाई सियासत
इंदौर: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेयर समिट के दौरान अन्य नगर निकायों में भी टैक्स बढ़ाने की बात कही थी, जिस पर अब जमकर राजनीति हो रही है और राजनीतिक पारा चढ़ गया है। समिट में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर नगर निगम ने हिम्मत दिखाई है और टैक्स बढ़ाया है, अन्य शहरों के मेयरों को भी ऐसा ही करना चाहिए। इस पर ग्वालियर और सिंगरौली के मेयरों ने इस सुझाव का विरोध किया है। हालांकि टैक्स बढ़ाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विजयवर्गीय का बयान
इंदौर में आयोजित मेयर समिट में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर नगर निगम ने हिम्मत दिखाई है और टैक्स बढ़ाया है और अन्य शहरों के मेयरों को भी ऐसा ही करना चाहिए। उन्होंने कहा, अगली बार आप मेयर नहीं बनेंगे, इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। कुछ मेयरों ने उनके बयान से असहमति जताई और इसे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला कदम बताया। सिंगरौली और ग्वालियर के मेयरों का विरोध सिंगरौली और ग्वालियर के मेयरों ने इस सुझाव का साफ तौर पर विरोध किया। उनका कहना है कि छोटे शहरों में टैक्स बढ़ाना आसान नहीं है, क्योंकि इससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। ग्वालियर मेयर ने कहा, "हमारे शहरों के लोग पहले से ही महंगाई से जूझ रहे हैं, ऐसे में टैक्स बढ़ाना उचित नहीं होगा।
राजनीतिक मायने और जनता की प्रतिक्रिया
नगर निगमों में टैक्स बढ़ोतरी का यह मामला राजनीतिक रंग भी ले सकता है। विपक्षी दलों ने इसे जनता के खिलाफ फैसला बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। इस बयान को लेकर आम जनता में भी मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे नगर निगमों की आर्थिक मजबूती के लिए जरूरी मान रहे हैं, तो कुछ इसे सीधे जनता की जेब पर असर डालने वाला कदम मान रहे हैं।
नहीं हुई कोई आधिकारिक घोषणा
फिलहाल टैक्स बढ़ोतरी को लेकर नगर निगमों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस मुद्दे पर मेयर और प्रशासन के बीच चर्चा चल रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव