भूख से तड़प रहे फिलिस्तीनियों पर इजराइली सेना का हमला,19 मौते
गाजा । इजराइली सेना ने एक बार फिर खाना लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर फायरिंग की है। ताजा हमले में 19 लोगों की मौत हो गई। गाजा सिटी के अल-कुवैत एड पॉइन्ट पर भूख से तड़प रहे सैकड़ों फिलिस्तीनी आटा लेने के लिए लाइन में खड़े थे। तभी इजराइली सैनिकों ने मशीन गन से फायरिंग शुरू कर दी।
इजराइल ने इस खबर को खारिज किया है। इजराइली सेना का कहना है कि सैनिकों ने खाना लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर हमला नहीं किया। हालांकि इजराइल पहले भी कई बार राहत सामग्री लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर हमला कर चुका है। इन हमलों में अब तक 400 लोगों की मौत हुई है।
10 दिन पहले इजराइल ने लोगों पर एयरस्ट्राइक की थी
13 मार्च को गाजा के अल-नुसीरत कैंप के पास बने एड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर (सहायता वितरण केंद्र) पर इजराइल ने एयरस्ट्राइक कर दी। इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, नॉर्थ गाजा के एक एड पॉइंट पर खाना लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर इजराइली सैनिकों ने गोली चला दी। इस दौरान 21 लोग मारे गए।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव