इस्लामाबाद ने पेशावर ज़ालमी को 5 विकेट से हराया
पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में इस्लामाबाद ने पेशावर ज़ालमी को 5 विकेट से हरा दिया है. बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पेशावर ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान के साथ 185 रन बनाए. इसके जवाब में इस्लामाबाद ने 19 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. उसके लिए इमाद वसीम और हैदर अली ने नाबाद अर्धशतक जड़े. बाबर 25 रन बनाकर आउट हो गए थे.
दरअसल पीएसएल 2024 का पहला क्वालीफायर पेशावर और मुल्तान के बीच खेला गया था. इस मुकाबले में बाबर की टीम बुरी तरह पिटी थी. उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब उस दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि बाबर इस सीजन में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं. उन्होंने 11 मैचों में 569 रन बनाए हैं. लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले हार के बाद उनकी टीम इस सीजन से बाहर हो गई है. बाबर का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया.
एलिमिनेटर में पेशावर ने पहले बैटिंग करते हुए 185 रन बनाए. इस दौरान सैमय अयूब ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन बनाए. उनकी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं मोहम्मद हारिस ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए. इसके जवाब में इस्लामाबाद ने 19 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. उसके लिए हैदर अली ने 29 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए. उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके लगाए. इमाद ने 40 गेंदों में 59 रन बनाए. इमाद ने 9 चौके लगाए.
गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का फाइनल मैच मुल्तान और इस्लामाबाद के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 18 मार्च को कराची में आयोजित होगा. मुल्तान ने क्वालीफायर में पेशावर को हराया था. टीम पॉइंट्स टेबल में भी टॉप रही थी. उसने 10 मैच खेलते हुए 7 में जीत दर्ज की थी. वहीं तीन मैचों में हार का सामना किया था.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव