अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल आज
भोपाल । प्रदेश भर के अनियमित कर्मचारी, स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, अंशकालीन कर्मचारी, पंचायत चौकीदार, नल जल चालक, भृत्य, पीटीएस कर्मचारी, वन सुरक्षा चौकीदार 9 जून को अपनी 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहेंगे। इस आसर पर अंबेडकर जयंती मैदान तुलसी नगर भोपाल में विशाल धरना देकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि उच्च न्यायालय जबलपुर ने एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए 27 फरवरी को आदेश पारित किया है कि स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देकर नियमित किया जाए तथा पुराने सभी हित लाभ दिए जाए। यह कार्यवाही सरकार 4 माह में पूरी करें लेकिन सरकार ने अभी तक न्यायालय आदेश का पालन नहीं किया है। बल्कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मियों का 1 अप्रैल से बढ़ा हुआ वेतन भी कम कर दिया है। इस कारण प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। अंशकालीन कर्मचारियों को 10 साल की सेवा के बावजूद भी पूर्णकालिक दैनिक वेतनभोगी नहीं बनाया गया है। मानदेय प्राप्त कर्मचारी भी कलेक्टर दर के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहा है। पंचायत चौकीदार भी सरकारी सुविधाओं के लिए सरकार से गुहार लगा रहा है। वन सुरक्षा श्रमिक को सरकार ने किसी प्रकार की सुरक्षा की सुविधा नहीं दी है। पीटीएस कर्मचारी भी कलेक्टर दर के वेतन की मांग कर रहा है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव