इंदौर की बालिकाओं ने स्पेशल ओलंपिक्स में रोशन किया नाम, सिल्वर मेडल दिलाया
भोपाल । दिल्ली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स के मानसिक दिव्यांग महिला फ्लोरबॉल नेशनल गेम में मप्र के सात दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन हुआ। इसमें अनुभूति विजन सेवा संस्थान की तीन दिव्यांग खिलाड़ी माधवी सिंह, वैष्णवी गोड़से, नेनसी बड़ोदिया टीम में शामिल रही। मप्र टीम का मुकाबला राजस्थान व छत्तीसगढ़ से रहा जिसमें मध्य प्रदेश की टीम ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। मध्य प्रदेश की टीम को मुख्य कोच शुभा अरोरा, प्रतिभा श्रीवास्तव 26 जनवरी को रानी कमला पति रेलवे स्टेशन से लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुईं थी।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के पब्लिक इमेज वाइस चेयरमैन घनश्याम सिंह ने बताया कि अनुभूति विजन सेवा संस्थान के स्पेशल बच्चों की सफलता के अवसर पर इंदौर के सारे रोटरी एवं लायंस क्लबों के सदस्यों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने का वादा किया। महिला फ्लोरबाल टीम का स्टेशन पर स्वागत दीपांकर बैनर्जी, एहितेशाम उद्दीन, राजेंद्र बारस्कर, प्रवीण पाटिल व टीम के भूपेंद्र भट्ट, कमलेश रजक, कु. प्रियंका जोनवाल, कोच सुमंत काले, यूथ लीडर आदि ने दिल्ली में विजय होने की शुभकामनाएं दीं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव