सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में तेजस्वी ने कहा-मैं मिशेलिन स्टार जीतना.....
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इस वक्त काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है. ये शो काफी लोगों का पसंदीदा है, इसमें कई सारे सितारे भी शामिल हैं. सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में कई सारे ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलता है. हाल ही में इस शो का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद से इस एपिसोड को लेकर हंगामा मचा हुआ है. हालांकि, प्रोमो के रिलीज होने के बाद से अब शो का एपिसोड भी रिलीज हो गया है.
दरअसल, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में तेजस्वी अपनी डिस लेकर जब जज के सामने शो को लेकर बयान देते नजर आई हैं. वो अपने बयान में कहती हैं कि मुझे गणपति बप्पा ने सब दिया है, तो आपको बता दूं मुझे सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैसे शो करने की कोई जरूरत नहीं है, इस शो को मैं ना तो शोहरत के लिए कर रही हूं और ना ही दौलत के लिए. तेजस्वी के इस बयान के बाद से शो के जज रणवीर बरार और फराह खान का रिएक्शन देखने लायक रहता है.
क्यों दिया ऐसा बयान?
हालांकि, तेजस्वी का ये बयान इसलिए था क्योंकि वो एक रेस्टोरेंट खोलना चाहती हैं. उन्होंने शो के दौरान बताया कि उन्होंने शो इसलिए किया है, क्योंकि उन्हें मास्टरशेफ बनना है और खुद का रेस्टोरेंट खोलना है. इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने ये भी बताया कि वो एक दिन मिशेलिन स्टार जीतना चाहती हैं. ये बात सुनने के बाद सभी जज ने उनकी तारीफ की. शेफ रणवीर बरार ने उनके इस इच्छा पर कहा कि ये काफी अच्छा है कि आप इसे खुलकर कह रही हैं और इसके लिए मेहनत कर रही हैं.
लोगों ने किया सपोर्ट
प्रोमो के सामने आने के बाद से लोगों को मन में उनके बयान को लेकर जो चर्चाएं चल रही थीं, वो अब बंद हो गई हैं. हालांकि, लेटेस्ट एपिसोड के सामने आने के बाद से लोग उनके पक्ष में कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि वो कई औरतों के लिए प्रेरणा की तरह हैं. तो वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जो लोग भी उन्हें नापसंद करते हैं, उन्हें एक बार फिर से ये सोचना चाहिए कि वो सच में ट्रोलिंग के लायक हैं या नहीं.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव