अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
बांदा । उत्तर प्रदेश के बांदा में लोकसभा चुनाव के पहले पुलिस ने जंगल मे चल रही अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां से 17 पिस्टल, राइफल और हथियार बनाने वाली उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस का कहना है कि लोकसभा चुनाव को लेकर चेकिंग की गई थी। वहीं एसपी ने पुलिस टीम को 25000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गोखिया गांव में अवैध हथियार की फैक्ट्री चल रही है। इस पर पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर छापेमारी की।
बांदा पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गोखिया गांव में अवैध हथियार की फैक्ट्री चल रही है। इस पर पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से 9 देशी पिस्टल, 6 अदद देशी पिस्टल, 2 राइफल और 16 कारतूस बरामद किये हैं। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों द्वारा लोकसभा चुनाव के देखते हुए बड़े पैमाने पर अवैध रूप से हथियार बनाने का काम किया जा रहा था। इस हथियार को 5 से 6 हजार रुपये में बांदा समेत आसपास के जिले में बेचने की तैयारी में थे। इस दौरा संजय और विजय बहादुर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों थाना तिंदवारी के रहने वाले हैं। आरोपी संजय के खिलाफ 9 गंभीर मामले पहले से दर्ज है और जेल जा चुका है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी है। इसको लेकर चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना अतर्रा पुलिस को सूचना मिली कि एक जगह अवैध रूप से हथियार बनाने का काम किया जा रहा है। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के लिए एसएचओ पंकज कुमार सिंह की टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव