पति ने चाकू से पत्नी की गोदकर की हत्या, मरने के बाद बनाया शारीरिक संबंध
कानपुर । यूपी के कानपुर महानगर में एक हैवान पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह बच्चे जब सोकर उठे तो खून से लथपथ शव देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में वह मामा के घर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी दी। मामा ने फौरन पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह, बिधनू थाने की फोर्स और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वो पति को शराब पीने के लिए मना करती थी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश में जुटी है। पूरा मामला बिधनू थानाक्षेत्र का है। बिधनू थानाक्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी संजय नागर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। संजय की शादी लगभग 17 साल पहले गांव की रहने वाली गुड्डन के साथ हुई थी। घर पर पत्नी गुड्डन (30) अपने दो बेटे रामजी, किशना और तीन बिटिया गुड़िया, रमा और विकाशा के साथ रहती थी। रविवार देर रात शराब पीने को लेकर संजय और गुड्डन के बीच लड़ाई हुई थी। जिसके बाद संजय ने पत्नी गुड्डन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पति संजय ने पत्नी की हत्या करने के बाद शारीरिक संबंध भी बनाए। इसकी पुष्टि घटनास्थल से हुई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सिगरेट की डिब्बी, एक इस्तेमाल किया हुए कंडोम, दो रैपर समेत दवा के कुछ पैकेट मिले है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव