शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
बिलासपुर पत्नी के द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर पति ने पत्नी की गलाघोंट कर निर्मम हत्या की। पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार। थाना रतनपुर से मिली जानकारी के अनुसार एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पति द्वारा पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर घटना को अंजाम दिया है। हत्या का संदेह न हो इस कारण खुद थाने आकर रिपोर्ट लिखाया लेकिन पूछताछ के दौरान वह टूट गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10/02/2024 की रात्रि 11:30 बजे रूपचंद पटेल पिता स्व. विसरू राम पटेल उम्र 39 वर्ष भोंदलापारा रतनपुर थाने में आकर मर्ग कायम कराया कि इसकी पत्नी सावनी बाई उम्र 38 वर्ष कोला-बाड़ी में गिरी पड़ी थी जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया है। रूपचंद पटेल की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में मर्ग कायम कर जाँच पंचनामा कार्यवाही दौरान मृतिका का पीएम कराया गया था। डॉक्टर ने पीएम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करना बताया गया। इसके बाद थाना रतनपुर में धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मृतिका के पति/सूचक रूपचंद पटेल से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो वह टूट जीटीए और बताया कि शराब के नषे में होने पर उसकी पत्नी सावनी बाई ने उससे शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह गुस्से में आकर गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ भा द वी की धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायायलय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी पति गिरफ्तार रूपचंद पटेल पिता स्व. विसरू राम पटेल उम्र 39 वर्ष भोंदलापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि मेलाराम कठौतिया, प्र. आर. बलदेव राजपूत आर. अजय भारद्वाज, आशीष राठौर की विशेष भूमिका रही।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव