मुझे तो जिंदा रहना है,पति ने पत्नी को प्रेमी संग देखकर कराई शादी
उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक पति ने सोनम रघुवंशी और मेरठ के नीले ड्रम के बाद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. पत्नी के वैवाहिक जीवन में प्रेमी के आने से नाराज पति ने प्रेमी के साथ पत्नी की शादी कराने का फैसला किया. पति ने पत्नी की प्रेमी के साथ कोर्ट में शादी करा दी. दरअसल, पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था जिसके बाद उसने शादी करा दी. वहीं मामला सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया है.
पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के दरियाव गांव का है. यहां के रहने वाले सतई की शादी 13 साल पहले इसी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के कुटमारा गांव के रहने वाले राम प्रसाद की बेटी सीमा से हुई थी. लेकिन शादी से पहले सीमा का किसी दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध थे, जिसका नाम शिवानंद है. सीमा का शिवानंद से प्रेम प्रसंग चल रहा था, वो प्रेम अब तक चला आ रहा था. मामले में खलल तब पड़ गई जब उसके पति ने एक सप्ताह पहले सीमा को प्रेमी के साथ देख लिया. जिसके बाद पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. सीमा ने सतई के साथ सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें खाईं थी. लेकिन वो किसी और के साथ हो तो कोई भी बर्दास्त नहीं करेगा.
पिता ने जताई सहमति
पति सतई ने अपनी पत्नी सीमा को जब उसके प्रेमी के साथ देखा तो विवाद से अच्छा उसकी शादी ही कराना मुनासिब समझा. बीते बुधवार यानी कल तिलोई तहसील जाकर नोटरी मैरेज करवा दी, जिसके बाद प्रेमी शिवानंद अपनी प्रेमिका को लेकर जीवन यापन के लिए चले गए.
वहीं सीमा के पिता राम प्रसाद ने अपनी सहमति जताते हुए बेटी के साथ खड़े हुए और बेटी के निर्णय को सही निर्णय बताते हुए कहा कि हमारी बेटी जिससे प्रेम कर रही थी उसी के साथ गई है हमें कोई एतराज नहीं है.
पति का छलका दर्द
पत्नी की शादी के बाद पति सतई ने कहा कि उसने एक सप्ताह पहले सीमा को उसके प्रेमी के साथ देखा था,और 13 साल पहले सात जन्मों तक एक साथ रहने की कसमें तोड़ते हुए उसकी शादी उसकी इच्छा के अनुसार करवा दी है, अब वो आजाद है.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव