आपने कितने पोलिंग बूथ देखे, अभी कहाँ पर हैं
भोपाल : आपने कितने पोलिंग बूथ देखे। अभी कहां पर हैं। आपकी गाड़ी आधे घण्टे से क्यों खड़ी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह जानकारी स्टेट कंट्रोल रूम से सीधे सेक्टर आफिसर्स से बात कर ली। उन्होंने कहा कि सेक्टर आफिसर्स लगातार पोलिंग बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहें।
राजन ने जिला कटनी, नरसिंहपुर, छतरपुर और नर्मदापुरम जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर आफिसर्स से बात की। नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर आफिसर पुनीत ने बताया कि वे 5 मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर चुके हैं। मतदान केन्द्रों में मतदाता लाइन में लगे हुए हैं। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। उन्होंने वेब कैमरा के माध्यम से विभिन्न मतदान केन्द्रों में चल रही मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया और जरूरी निर्देश संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिये।
इस दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तरूण राठी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सुरभि तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव