बढ़ती गर्मी के साथ भयावह पेयजल के हालात
भोपाल । अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है। वहीं दिन-प्रतिदिन गर्मी में भी इजाफा हो रहा है। गर्मी बढऩे के साथ-साथ हर कार्य के लिए पानी की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है। वहीं बढ़ती गर्मी के साथ प्रदेश के कई क्षेत्रों में इन दिनों पानी की पूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। इस समय आमजन और किसानों के निजी ट्यूबवेल भी जवाब देने लगे हैं। जहां ये नलकूप पूरे समय जल प्रदाय कर रहे थे, वहीं अब उससे आधे से कम पानी ही दे रहे हैं।
गर्मी बढऩे के चलते हैंडपंपों में भी वाटर लेवल नीचे जा रहा है। निजी ट्यूबवेल में पानी कम होने लगा है। वहीं हैंडपंप और पानी के स्रोत दम तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। चिलचिलाती धूप तेजी पकड़ रही है। तेज गर्मी के चलते तालाबों में पानी सूख गया है। हैंडपंपों का वाटर लेवल नीचे चला गया है। निजी कुएं भी अब जवाब देने लगे हैं। साथ ही गर्मी में पानी की समस्या खड़ी हो रही है। ऐसे में अप्रैल, मई में क्या होगा? इस बात की चिंता से आमजन परेशान हैं।
ग्राम पंचायतों के हैंडपंप भी वाटर लेवल नीचे होने के कारण बंद हो गए हैं। वहीं, अधिकांश ट्यूबवेल या कुओं में भी पानी नहीं होने के कारण पेयजल की समस्या हो गई है। गहरे पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों के साथ मवेशियों के लिए भी पेयजल उपलब्ध कराना चुनौती बन गया है। मवेशियों को पानी पिलाने के निजी कुओं या कहीं अन्यत्र जल स्रोतों पर पानी पिलाने ले जाना पड़ता है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव