संतजनों की अगुवाई में आज निकलेगा होली चल समारोह
भोपाल । श्री हिंदू उत्सव समिति की शनिवार को बैठक आयोजित हुई, जिसमें होली और रंग पंचमी पर निकाले जाने वाले चल समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि सोमवार को समिति के अध्यक्ष संतोष साहू, संरक्षक नारायण सिंह कुशवाह और महामंत्री सुबोध जैन की उपस्थिति में सुबह 11 बजे दयानंद चौक से होली चल समारोह प्रारंभ होगा।
चल समारोह के संयोजक भगवान दास ढालिया ने बताया कि इस बार होली पर साधु-संतों और समाज प्रमुखों की अगुवाई में जुलूस प्रारंभ होगा। चल समारोह में मुख्य रूप से घोड़े, ऊंट, होली खेलते राधा-कृष्ण की झांकी, डीजे, ढोल, ताशे पर थिरकते युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल, फूल बरसाती मशीन आदि आकर्षण रहेंगे। बैठक में कोषाध्यक्ष कैलाश साहू, देवेंद्र सिंह बना, संजय मेहता, अरुण अग्रवाल, प्रभारी शैलेंद्र साहू, मुकेश सोलंकी, बद्री यादव, भोला यादव, बलदेव शर्मा, अशोक सांकले, रवि पंवार आदि ने शहरवासियों से चल समारोह में उत्साह पूर्वक भाग लेने की अपील की है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव