हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मवेशियों पर गिरा, 8 की मौत
सागर में सात किसानों के मवेशियों की जान चली गई। किसानों ने बंडा पुलिस थाने में आवेदन देकर बिजली कंपनी से मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस को सौंपे गए ज्ञापन में चंदोख गांव के ग्रामीणों ने कहा है कि शनिवार की दोपहर तेज हवा के कारण गांव से निकली बिजली लाइन का करंट प्रवाहित तार टूटकर जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों को दी, लेकिन कर्मचारियों द्वारा घंटों तक लाइन बंद नहीं की गई।घटना के दौरान खेतों से गुजरी 7 गाय और 1 भैंस करंट की चपेट में आ गई। यह घटना बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से हुई है। पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि दी जाए। इसमें संजय पांडेय की दो दुधारू गाय, पुष्पेंद्र दुबे की भैंस और अमर सिंह लोधी, प्रवीण सिंह लोधी, हुकुम जाटव, विजय जाटव, हल्ले रावत की एक एक गाय की करंट लगने का शिकार हो गई।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव