भारी बारिश से मचा कोहराम, तीन दिन में 33 लोगों की मौत
अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से तीन दिनों में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। तालिबान के एक प्रवक्ता ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।राज्य के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के तालिबान के प्रवक्ता अब्दुल्ला जनान सैक ने रविवार को कहा कि अचानक आई बाढ़ ने राजधानी काबुल और कई प्रांतों को प्रभावित किया है।उन्होंने कहा कि 600 से अधिक घर या तो क्षतिग्रस्त हो गए या नष्ट हो गए, जबकि लगभग 200 पशुधन की मौत हो गई। सैक ने कहा कि बाढ़ से लगभग 800 हेक्टेयर कृषि भूमि और 85 किलोमीटर से अधिक सड़क क्षतिग्रस्त हो गईं। पश्चिमी फराह, हेरात, दक्षिणी जाबुल और कंधार उन प्रांतों में से हैं, जिन्हें सबसे अधिक नुकसान हुआ है।अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से अधिकांश में आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर भविष्यवाणी की है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव