मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भागा
टीकमगढ़ के सिल्वर स्टेट रिसोर्ट के पास तारागढ़ तलैया पर एसडीएम के चार पहिया स्कॉर्पियो वाहन ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया।
तारागढ़ तलैया पर एसडीएम के चार पहिया स्कॉर्पियो वाहन ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार पति पत्नी घायल हो गए। घटना की सूचना रास्ते से गुजर रहे परिचित के व्यक्ति ने परिजनों को दी और घायलों को 108 की मदद से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाया गया।
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में घायल मंगल सिंह लोधी ने बताया कि वह मस्तापुर का रहने वाला है और वह अपनी पत्नी जमुना लोधी के साथ बाइक पर सवार होकर मस्तापुर से टीकमगढ़ जिला अस्पताल आ रहा था, तभी रास्ते में तारागढ़ की तलैया पर चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिस वाहन ने टक्कर मारी है, वह एसडीएम का वाहन था, जो मौके से भाग गया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव