राज्यपाल पटेल ने विजेता गुलाब के पुष्पों का किया अवलोकन
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 43 वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में राजभवन उद्यान को शासकीय एवं संस्थागत वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 24 पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रदर्शित राजभवन के गुलाब के पौधों का अवलोकन किया। राजभवन को प्राप्त पुरस्कारों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल को बताया गया कि राजभवन द्वारा 43 वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में शासकीय एवं संस्थागत उद्यानों के तीन वर्गों में वृहत्तम-उद्यान, गुलाब-गमलों और गुलाब के कटे हुए पुष्पों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया था। राजभवन को शासकीय एवं संस्थागत उद्यानों की वृहत्तम-उद्यान वर्ग प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार मिला है। इसी तरह गुलाब के कटे पुष्पों के वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिता में 9 प्रथम और 7 द्वितीय पुरस्कार सहित कुल 16 और गुलाब गमलों की वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में प्रथम 2 एवं द्वितीय 5 सहित कुल 7 पुरस्कार प्राप्त हुए है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव