चोरों पर रहम दिल होगी सरकार
भोपाल । मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चोरी के आंकड़े कम होने के बजाय बढ़ते जा रहे हैं। जिससे बिजली कंपनियों का आर्थिक बोझ काफी बढ़ रहा है। लोग अलग-अलग जुगाड़ लगा कर अपना काम चला लेते हैं। हालांकि ऐसा करते पाए जाने पर उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन ऊर्जा मंत्री ने अब बिजली चोरी के मामले में अफसरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बिजली चोरी की शिकायत पर अब सीधे कार्रवाई नहीं की जाएगी।
दरअसल बिजली चोरों पर सरकार सख्त होने के बजाय उन्हें मौका देगी। चोरी प्रकरण में अब सीधे कार्रवाई न कर नोटिस और सुनवाई का मौका दिया जाएगा। नोटिस के लिखित उत्तर और सुनवाई में दिए गए जवाब के आधार पर ही कार्रवाई होगी। इसे लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय समीक्षा के दौरान निर्देश दिया है। हालांकि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के गृह क्षेत्र ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर जिलों से ही सर्वाधिक बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। प्रदेश में भविष्य में बिजली चोरी के मामलों में बढ़ोत्तरी होगा या फिर इसमें कमी देखी जाएगा यह तो भविष्य में ही मालूम होगा। लेकिन ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद अब बिजली चोरी प्रकरण में आने वाले लोगों को एक मौका दिया जाने वाला है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव