किसानों से 22750000000 रूपए का गेहूं खरीदेगी सरकार
भोपाल । प्रदेश सरकार 11 लाख किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदेगी। यानी सरकार किसानों से 22750000000 रूपए का गेहूं खरीदेगी। इसके लिए पंजीयन किया जा रहा है। खरीदी की तैयारियों की जानकारी भारतीय खाद्य निगम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (वेस्ट जोन) दलजीत सिंह और महाप्रबंधक विशेष गढ़पाले ने बुधवार को मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव से भेंटकर कर दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार 100 लाख मीट्रिक टन के हिसाब से उपार्जन की तैयारी की है। इससे लगभग 11 लाख किसान लाभांवित होंगे। खरीदी केंद्रों पर गेहूं की गुणवत्ता की पुष्टि के लिए विशेषज्ञ, नमी मापक यंत्र, बोरे सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और किसानों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था हो, इसके लिए भारतीय खाद्य निगम, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम तथा मार्कफेड से समन्वय कर उपार्जन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान मध्य प्रदेश से अतिशेष गेहूं सेंट्रल पूल में लेकर कमी वाले राज्यों को भेजने की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव