सोना 300 रुपये तो चांदी 500 रुपये हुये महेंगे
ग्लोबल मार्केट में तेजी के चलते सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में 300 रुपये बढ़ गई। इसके साथ ही सोने की कीमत 73,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। यह जानकारी HDFC Securities ने दी है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमत 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
चांदी की कीमत में भी तेजी
चांदी की की कीमत में भी 500 रुपये की बढ़त देखने को मिली है। इस तेजी के साथ सोमवार को सिल्वर 85,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। इससे पहले इसकी कीमत 85,200 रुपये प्रति किलो थी।HDFC Securities में सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि यह तेजी विदेशी बाजार से मिले रुझान के चलते देखने को मिली है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में सोना (24 कैरेट) 300 रुपये की तेजी के साथ 73,050 रुपये पर कारोबार कर रहा है।इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। सौमिल गांधी आगे बताते हैं कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के चलते भी सोने की कीमत में यह तेजी देख रही है। युद्ध की आशंका के बीच निवेशक की जगह सर्राफा जैसी सुरक्षित माने जाने वाली कमोडिटी पर जमकर खरीदारी कर निवेश के जोखिम को कम कर रहे हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव