गिरिराज सिंह का आग्रह, बिहार आए कपड़ा उद्योगों के निवेशक
पटना। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह इस विभाग को संभालने के बाद बिहार में तेजी से काम करने की बात कह रहे हैं। पटना में आयोजित टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट में उन्होंने कहा कि बिहार के दिन बदलने वाले हैं। यह जूट की धरती है और अब यह जूट उद्योग के लिए जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले कुछ नहीं होता था, लेकिन डबल इंजन की सरकार बिहार में जब-जब काम करती है तो वह दिखता है। उन्होंने कहा कि बदलते बिहार में डबल इंजन की सरकार के कारण माहौल बदला है। इस योजना के तहत पांच राज्यों को चुना गया है। इसकी पहली मीटिंग बिहार में हुई और यह काफी सफल रही। निवेशकों ने बिहार को लेकर अच्छा अनुभव बताया है और भरोसा भी जताया है। उन्होंने बताया कि इस तरह की दूसरी मीट का आयोजन ओडिशा में होगा। उसके बाद उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस तरह का आयोजन होगा, ताकि हर जगह कपड़ा मंत्रालय से जुड़कर निवेशक उद्योग और रोजगार की संभावना बना सकें।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव