क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश
टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने खुलासा करते हुए बताया है कि पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाई को अंजाम दिया है। इन तीनों कार्रवाई में पुलिस ने 6 आरोपियों को आईपीएल का सट्टा खेलते और खिलाते गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 97 हजार 130 रुपए और एक ब्रेजा कार, हुंडई कार सहित मोटरसाइकिल जब्त की है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें राजा खान, शेख शराफत, रियाज खान, दीपक, कौशलेंद्र, रवि का नाम शामिल है। उन्होंने कहा ये सभी आरोपी अलग नेटवर्क से आईपीएल के सट्टे का कारोबार करते थे। पुलिस कप्तान रोहित काशवानी ने बताया कि अब आगे भी पुलिस इनसे जुड़े सटोरियों का पता करेगी और इनसे जो कड़ियां जुड़ी हैं, उनका भी पर्दाफाश होगा। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है, आगे उनके खिलाफ भी वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 19 लाख 55 हजार 535 मशरूका जब्त किया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव