हाइवे मार्ग पर हुई टक्कर में चार घायल...
उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत गौटिया पेट्रोल पंप के पास हाइवे मार्ग पर चार पहिया वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप में सवार मोटर मालिक के अलावा तीन अन्य लोग घायल हो गए। चिकित्सकों की मानें तो सभी घायल खतरे से बाहर हैं। हालांकि, सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन क्रम एमपी 54 जीए 0782 और कार क्रम एमपी 54 सीए 1615 क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप मालिक सरमन पिता शरद कुमार महरा उम्र 30 निवासी पठारी खुर्द के साथ तीन अन्य संत कुमार पिता नारायण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी घंघरी, शिवा पिता रामविशाल चौधरी उम्र 28 निवासी सेमरिया, सुभाष पिता सन्तोष बैगा उम्र 21 निवासी सेमरिया घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव