हाईकोर्ट की शरण में मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी
बिलासपुर।मार्कफेड में कस्टम मिलिंग के चावल में गड़बड़ी कर करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी ने याचिका दायर कर ईडी और एसीबी की एफआईआर को चुनौती देते हुए अंतरिम राहत के लिए आवेदन किया है। मामले में हाईकोर्ट ने ईडी और राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की सुनवाई 23 अप्रैल को होगी।दरअसल प्रदेश में हुए चावल घोटाले पर ईडी ने इनकम टैक्स की शिकायत के आधार पर जांच की शुरूआत की। इस दौरान संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और 1 करोड़ 6 लाख कैश मिला है। आयकर छापे से विभाग को मार्कफेड से जुड़े लोगों द्वारा साजिश रचने और करोड़ों की रिश्वत हासिल कर मिलर्स को फायदा पहुंचाने की जानकारी मिली थी।मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी ने ईडी और एसीबी की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अपनी याचिका में उन्होंने FIR को ही गैरकानूनी बताया है। साथ ही अंतरिम राहत के लिए आवेदन कर एफआईआर पर रोक लगाने की मांग की गई है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस टीपी शर्मा की बेंच ने ईडी और एसीबी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव