कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
कार्तिक आर्यन की धमाकेदार और मचअवेटेड फिल्म 'चंदू चैंपियन' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन के शरीर पर मिट्टी और लंगोट पहनकर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. कार्तिक आर्यन का ये लुक मिनटों में वायरल हो गया और हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है.
लंगोट में दिखे कार्तिक आर्यन
पोस्टर में कार्तिक आर्यन को एक रेसलर के रूप में लंगोट पहने हुए नजर आ रहे हैं. जो अपने आप में काफी मासी अपील देता है. कार्तिक आर्यन फर्स्ट लुक में बेहद कॉन्फिडेंट लगने के साथ खुलकर सामने आए हैं. यही इसे सबसे एक्साइटिंग फर्स्ट लुक्स में से एक बना रही है. एक्टर को इस तरह के अवतार में देखना उनके फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है.
पोस्टर शेयर कर कही ये बात
इस फिल्म का पोस्टर कार्तिक आर्यन ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. कैप्शन में लिखा- 'चैंपियन आ रहा है. सुपर एक्साइटेड और काफी गर्व महसूस कर रहा हूं चंदू चैंपियन के पहले पोस्टर को शेयर करते हुए. ये फिल्म काफी चैलेजिंग और स्पेशल फिल्म है मेरे करियर के लिए. चंदू चैंपियन आ रही है 14 जून को.'
14 जून को होगी रिलीज
इस फिल्म के पोस्टर के रिलीज होते ही फैंस और सेलेब्स लगातार कमेंट सेक्शन में कमेंट्स कर रहे हैं. निमृत कौर, भूमि पेडनेकर दोनों ने कमेंट किया और एक्टर के इस लुक की तारीफ की. वहीं फैंस की भर-भरके तारीफों के पुल बांध रहे हैं. ये फिल्म पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर पर बेस्ड है. साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान दोनों द्वारा प्रोड्यूस 'चंदू चैंपियन' 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव