एआई वॉइस क्लोनिंग से मध्य प्रदेश में पहली ठगी
खरगोन । मध्य प्रदेश में एआई वॉइस क्लोनिंग के जरिए 50000 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में श्रीनाथ कॉलोनी में रहने वाले पेट्रोल पंप संचालक के साथ यह ठगी की गई है। श्याम भंडारी के पास एक व्हाट्सएप कॉल आया। जिसमें कहा गया, उसकी बेटी ने सहेलियों के साथ मिलकर गंभीर अपराध किया है। सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले को रफा -दफा करना चाहते हो, तो 50000 रुपये का भुगतान करो।
ठगों द्वारा बेटी की आवाज में वॉइस क्लोन के जरिए पिता से उसकी बात भी करा दी गई। घबराए हुए परिवार जनों ने 50000 रुपये का भुगतान किया। उसके बाद फिर से मांग की जाने लगी। इस पर परिवार जनों को शंका हुई।
परिवार जनों ने घबराकर इंदौर में अपनी बेटी के हॉस्टल में परिचितों को भेजा। हॉस्टल में उनकी बेटी सुरक्षित मिली। तब जाकर इस ठगी का खुलासा हुआ। लड़की के पिता का कहना है, उसने ठगों से लगभग ढाई घंटे तक बात की है। इसी बीच ठगों ने उनकी लड़की की आवाज मे चीखने, चिल्लाने और बात करने की आवाज सुनाई दी। इस बीच बेटी का मोबाइल फोन भी बंद था। वॉइस कलोनिंग के जरिए ठगी का यह पहला मामला सामने आया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव