तेज रफ्तार कार और बाइक में भीषण टक्कर, एक की मौत
कोरबा: कोरबा के कटघोरा इलाके में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक कोरबा के कटघोरा थाना इलाके में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. मृतक का नाम रविकांत बंजारे बताया जा रहा है, जो कटघोरा के वार्ड क्रमांक तीन का निवासी था. कार चालक भी कटघोरा का ही रहने वाला है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार सवार ने किस तरह बाइक को टक्कर मारी. बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार चालक ने कोर्ट की दीवार में भी टक्कर मारी, जिससे बाउंड्री वॉल टूट गई. दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव