किडनी देकर पिता ने बचाई बेटे की जान
भोपाल। 70 वर्षीय पिता ने अपनी किडनी देकर बेटे की जान बचाई। बेटा किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। सर्जरी के बाद बेटा और पिता दोनों स्वस्थ्य है। इनके किडनी रिट्रीवल और किडनी ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी दमोहनाका स्थित बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हास्पिटल में हुई। यह वाकया है प्रदेश के जबलपुर शहर का। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार किडनी रिट्रीवल के बाद पिता और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद बेटा भी स्वस्थ्य है। दोनों के स्वास्थ्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबलपुर शहर के रहने वाले 34 वर्षीय शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि उसके एक भाई और एक बहन की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है। परिवार का वहीं एकमात्र सहारा है। पिछले महीने उल्टियां होने और शरीर में सूजन आने पर परिजन उसे लेकर मेट्रो अस्पताल गए। जहां नैफ्रोलाजिस्ट डा विशाल वडेरा ने जांच के बाद बताया कि उसकी दोनों किडनी खराब है। जीवन रक्षा के लिए सर्जन डा राजेश पटेल ने किडनी ट्रांसप्लांट को ही एकमात्र उपाय बताया। इस पर वृद्ध पिता ने किडनी देने का निर्णय किया। डा. वडेरा और डा. पटेल की टीम ने सफल ऑपरेशन किया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव