टोपी को लेकर बाप-बेटे से हुई मारपीट, तीन घायल
रायपुर। राजधानी के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक दोस्त से टोपी वापस नहीं मिलने पर बाप-बेटे के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस विवाद में रूपेंद्र डहरिया और उनके पिता प्रहलाद डहरिया को तीन भाइयों ने मिलकर पीटा, जिससे रूपेंद्र का सिर फट गया और अन्य दो लोग भी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, रूपेंद्र डहरिया ने दो दिन पहले अपने दोस्त मनीष डहरिया को अपनी टोपी दी थी और उसे वापस मांगने गया था। इस पर मनीष ने टोपी लौटाने के बजाय रूपेंद्र को थप्पड़ मारा। जब रूपेंद्र के पिता प्रहलाद ने बीच-बचाव किया, तो मनीष ने उनके साथ भी मारपीट की और गाली-गलौज शुरू कर दी। मनीष ने प्रहलाद को उठाकर जमीन पर पटक दिया, और इसी बीच मनीष के दो भाइयों गोपी और धन्नू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी गाली-गलौज करते हुए रूपेंद्र के घर के बाहर लगे बिजली मीटर को तोड़ दिया। इस दौरान रूपेंद्र का सिर लहूलुहान हो गया, जबकि उसके पिता के पीठ पर चोटें आईं। इसके अलावा, एक अन्य युवक के चेहरे और कमर में भी चोटें आईं। रूपेंद्र डहरिया ने घटना के बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अभनपुर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव