नूर मालाबिका की मौत पर परिजनों ने तोड़ी चुप्पी, कहा.....
अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का निधन हो गया है। बीते दिन उनकी मौत की खबर सामने आई थी। पुलिस को सोमवार को लोखंडवाला स्थित नूर के फ्लैट से उनका शव बरामद हुआ। पुलिस को उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। पुलिस को संदेह है कि उनकी मौत आत्महत्या से हुई है। अब इस मामले में उनके परिजनों ने बताया कि अभिनेत्री डिप्रेशन का शिकार थीं। कई वेब सीरीज में काम कर चुकीं नूर मालाबिका 'द ट्रायल' सीरीज में काजोल के साथ नजर आई थीं।
नूर मालबिका दास असम के करीमगंज की रहने वाली थीं। उनकी मौसी आरती दास ने दिवंगत अभिनेत्री के बारे में बताया कि वह बड़ी उम्मीदों के साथ मुंबई गई थीं। उन्होंने कहा, 'वह अभिनेत्री बनने के लिए बड़ी उम्मीदों के साथ मुंबई गई थीं। हालांकि, वह इसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं। हम समझते हैं कि मालबिका अपनी उपलब्धियों से खुश नहीं थीं, जिस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।'
दिवंगत अभिनेत्री ने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया था। अभिनय में आने से पहले उन्होंने कतर एयरवेज में बतौर एयर होस्टेस भी काम किया था। नूर मालबिका ने 'सिसकियां', 'वॉकमैन', 'तीखी चटनी', 'जगहान्या उपाय', 'चरमसुख', 'देखी अंदेखी' और 'बैकरोड हसल' आदि में अभिनय किया था। वह आखिरी बार काजोल और जीशु सेनगुप्ता के साथ 'द ट्रायल' में नजर आई थीं।
गौरतलब है कि नूर मालबिका दास के पड़ोसियों ने उनके घर से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस को उनका शव लोखंडवाला स्थित उनके फ्लैट से बहुत ही खराब हालत में बरामद किया गया था। पुलिस ने कथित तौर पर घर की तलाशी के दौरान दवाइयां, उनका मोबाइल फोन और डायरी बरामद की थी।
अभिनेत्री के परिवार से संपर्क करने के प्रयासों के बावजूद कोई भी आगे नहीं आया। इसलिए पुलिस ने ममदानी स्वास्थ्य और शिक्षा ट्रस्ट एनजीओ की सहायता से रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया। ये एनजीओ लावारिस शवों के दाह संस्कार का कार्य संभालता है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव