4 साल बाद नर्सिंग कॉलेज में होगी परीक्षाएं
भोपाल । मध्य प्रदेश में नर्सिंग कालेज की परीक्षा 4 साल के बाद अप्रैल माह से कराई जाएगी। मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा इस परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश तथा सीबीआई जांच के बाद जो 169 नर्सिंग कॉलेज सही पाए गए थे। उन्ही कालेजों में अप्रैल माह में परीक्षा होगी। नर्सिंग कॉलेज को मान्यता देने में भारी फर्जीवाड़ा हुआ था। इस फर्जीवाडे की सुनवाई, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई की जांच चलने से पिछले 4 वर्षों से नर्सिंग कॉलेजों में परीक्षायें नहीं हो पा रही थी।
169 नर्सिंग कॉलेज के 12000 छात्र-छात्राओं की परीक्षा अप्रैल माह में शुरू हो जाएगी। बीएससी प्रथम वर्ष 2020-21 बैच की परीक्षा, बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर 2019-20 की परीक्षा, बीएससी और एमसीसी नर्सिंग प्रथम वर्ष 2020-21 की परीक्षायें अप्रैल माह में शुरू हो जाएगी। पिछले 4 सालों में 100000 बच्चों की परीक्षाएं विभिन्न सेमेस्टर की नहीं हुई है।
139 नर्सिंग कॉलेज सीबीआई की जांच में अयोग्ग पाए गए हैं। 139 नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने वाले हजारों छात्रों का भविष्य अभी अधर में लटका हुआ है। उनके बारे में अभी तक शासन या हाई कोर्ट द्वारा कोई फैसला नहीं किया गया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव