तीन स्तर की सुरक्षा में रखी गईं ईवीएम
भोपाल । लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल में मंगलवार को मतदान होने के बाद सभी 2097 पोलिंग बूथ से ईवीएम को लाकर जिला जेल स्थित स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। यहां पर सात विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम रखी गई हैं, जिनकी 24 घंटे त्रि-स्तरीय सुरक्षा रहेगी। सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही केंद्रीय एजेंसियां भी तैनात की गई हैं। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं, राजनीतिक दलों को ईवीएम की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का शक-शुबहा न रहे, इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। दल के प्रतिनिधि और प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर स्क्रीन पर ईवीएम देख पाएंगे। इसके लिए जेल परिसर में ही स्क्रीन भी लगाई गई है। बता दें कि मतदान के बाद मंगलवार देर रात तक पुरानी जेल में ईवीएम जमा करवाने का सिलसिला चलता रहा।
पुरानी जेल में देररात तक चला ईवीएम जमा कराने का सिलसिला

इधर, भोपाल की लोकसभा ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को आला अधिकारी देर रात तक पुरानी जेल में पहुंचे। जहां पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सीसीटीवी को चेक किया गया है। अब चार जून को चुनाव के नतीजों के लिए इन मशीनों को निकाला जाएगा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव